शेयर मंथन में खोजें

डेल्हीवेरी का स्टॉक 400 रुपये के ऊपर बंद होने लगे तब लगाएँ पैसे : शोमेश कुमार की सलाह

नंद किशोर, भोपाल: डेल्हीवेरी (Delhivery) में लंबी अवधि में निवेश का नजरिया क्या है? सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार: डेल्हीवेरी का घाटा कम हो ही नहीं रहा है। मेरे हिसाब से ये एक घाटा दिलाने वाला स्टॉक है। इसके भाव का ढाँचा देख कर लग रहा है कि ये अपने निचले स्तर के आसपास घूम रहा है। किसी क्वार्टर में इस कंपनी के अगर अच्छे नतीजे आ जाते हैं तो, समझ लीजिये की इसका बॉटम उसी के आधार पर बन जायेगा। यहाँ से इसमें ट्रेडिंग कर सकते हैं। भाव की बात करें तो 400 रुपये के ऊपर जब बंद होने लगे तभी इसमें पैसे लगाना ठीक होगा। इससे पहले नहीं।

#delhiveryshareprice #delhiverysharepricetoday #delhiverysharenews #delhiveryshare #delhiverysharepricetarget #delhivery #delhiveryshareanalysis #delhiverysharetarget #delhiverystock #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख