शेयर मंथन में खोजें

क्या निफ्टी 28,000 से 30,000 का सरप्राइज देगा? क्या है बाजार की भविष्यवाणी

सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाज़ार से उम्मीद थी कि कोई बड़ी सकारात्मक खबर देखने को मिलेगी, लेकिन वैसा नहीं हो पाया। हालाँकि, सेंसेक्स ने 20-दिन की मूविंग एवरेज को पार करने की कोशिश की और निफ्टी ने भी इसी स्तर पर मजबूती दिखाई। तकनीकी दृष्टि से यह एक संकेत है कि बाज़ार में सुधार की संभावना बनी हुई है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर निफ्टी 25,000 के स्तर को मज़बूती से पार कर लेता है, तो 50-दिन की मूविंग एवरेज भी पार हो जाएगी। इस स्थिति में कहा जा सकता है कि बाजार धीरे-धीरे मजबूत आधार बना रहा है। अभी 200-दिन की मूविंग एवरेज काफी नीचे है, जिससे संकेत मिलता है कि मजबूत तेजी आने में थोड़ा समय लग सकता है।


(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी