शेयर मंथन में खोजें

क्या रोसारी बायोटेक का शेयर मल्टीबैगर बनेगा? विशेषज्ञ से जानें पूरा विश्लेषण

बिनीता झा जानना चाहते हैं कि उन्हें रोसारी बायोटेक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि रोजारी बायोटेक के शेयर में इस समय मध्यम अवधि (मिड-टर्म) और लंबी अवधि (लॉन्ग-टर्म) दोनों निवेशकों के लिए दिलचस्प स्थिति बनती दिख रही है। निवेशकों के लिए यह संकेत है कि धीरे-धीरे इस स्टॉक में ऊपरी स्तर की संभावनाएँ खुल सकती हैं। हालाँकि, एक साल के निवेश के नजरिए से निवेशक को यह ध्यान रखना होगा कि बाजार में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं और छोटे समय के गिरावट वाले चरण में घबराना नहीं चाहिए। कंपनी का व्यवसाय, उसकी कमाई और सेक्टर की स्थिति भी नजदीकी भविष्य में भूमिका निभाएगी। 


(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख