शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने पीएनबी (PNB) सहित 4 बैंकों पर लगाया जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने विभिन्न निर्देशों का पालन न करने के कारण 4 बैंकों पर जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने यूको बैंक (UCO Bank), पीएनबी (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) पर 50-50 लाख रुपये और कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
केंद्रीय बैंक ने चालू खाते खोलने के नियमों और नो योर कस्टमर (केवाईसी) या एंटी मनी लॉन्ड्रिंग मानदंडों का पालन नहीं करने की वजह से इन बैंकों पर जुर्माना ठोका है।
गौरतलब है कि आरबीआई ने साफ किया कि बैंकों की खिलाफ की गयी यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामियों के चलते की गयी है। इसका बैंकों द्वारा अपने उपभोक्ताओं के साथ किये गये करार या लेन-देन की वैधता से कोई संबंध नहीं है।
हालाँकि जुर्माने लगने की खबर के बावजूद इन बैंकों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। बीएसई में करीब पौने 1 बजे यूको बैंक में 1.66%, पीएनबी में 1.06%, इलाहाबाद बैंक में 1.18% और कॉर्पोरेशन बैंक में 1.40% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख