शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने ठोका इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) पर जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने रोटोमैक समूह की कंपनियों में धोखाधड़ी पर निर्देशों पालन न करने के कारण बैंक ऑफ इंडिया पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने का भुगतान आदेश की प्राप्ति के 14 दिनों के भीतर किया जाना आवश्यक है।
वहीं आरबीआई ने रोटोमैक समूह की कंपनियों से जुड़े मामले में ही निर्देशों की अनदेखी करने का कारण इलाहाबाद बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। बता दें कि इलाहाबाद बैंक एक राष्ट्रीयकृत बैंक है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। यह भारत का सबसे पुराना संयुक्त स्टॉक बैंक है।
हालाँकि जुर्माना लगने के दोनों बैंकों के शेयरों पर कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। बीएसई में इलाहाबाद बैंक का शेयर 37.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 37.50 रुपये पर खुला और 37.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
करीब 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 37.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,105.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 58.80 रुपये और निचला स्तर 33.25 रुपये रहा है।
इस समय बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.05 रुपये या 0.07% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 70.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख