शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5800 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है। 

निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 01:02 बजे सेंसेक्स 121 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 19,469 पर है। निफ्टी 39 अंक यानी 0.66% गिर कर 5793 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.06% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप 1.20% और बीएसई स्मॉलकैप 1.07% नीचे है। आज के कारोबार में पीएसयू और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज पीएसयू क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.18% का घाटा हुआ है। रियल्टी में 2.15%, पावर में 2.12%, तेल-गैस में 1.85%, धातु और एफएमसीजी दोनों में 1.80% व 1.80% और ऑटो में 1.42% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.95%, हेल्थकेयर में 0.38% और बैंकिंग में 0.29% की कमजोरी है। कैपिटल गुड्स में 0.07% की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, आईटी में 0.93% की मजबूती है। टीईसीके में 0.04% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख