शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5400 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में रिकॉर्डतोड़ गिरावट से बाजार पर दबाव बना हुआ है।  

निफ्टी (Nifty) 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है।
दोपहर 2 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 424 अंक यानी 2.28% की गिरावट के साथ 18,174 पर है। निफ्टी (Nifty) 124 अंक यानी 2.25% गिर कर 5384 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.35% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.43% और बीएसई मिडकैप में 1.88% की गिरावट है। आज के कारोबार में ऑटो और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख बना हुआ है। 
क्षेत्रो के लिहाज से ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.03% का घाटा हुआ है। बैंकिंग में 3.73%, पीएसयू में 3.04%, हेल्थकेयर में 2.91%, तेल-गैस में 2.66%, कैपिटल गुड्स में 2.62%, एफएमसीजी में 2.45%, रियल्टी  में 1.46%, पावर में 1.35% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.04% की गिरावट है। टीईसीके में 0.69%, आईटी में 0.39% और धातु में 0.52% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख