शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5900 से ऊपर

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जोश बढ़ा है।

निफ्टी (Nifty) 5900 के  मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर चला गया है। 

दोपहर 2:33 बजे सेंसेक्स 363 अंक यानी 1.86% की मजबूती के साथ 19,881 पर है। निफ्टी 124 अंक यानी 2.14% चढ़ कर 5904 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.68% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.88% की बढ़त है। आज के कारोबार में धातु और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.07% का फायदा पहुँचा है। बैंकिंग में 2.95%, कैपिटल गुड्स में 2.78%, तेल-गैस में 2.36%, ऑटो  में 2.32%, आईटी में 2.31%, टीईसीके में 2.19%, रियल्टी में 2.14%, पीएसयू में 1.79%, पावर में 1.60%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.51% और हेल्थकेयर में 1.36% की मजबूती है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.50% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013) 
 
 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख