शेयर मंथन में खोजें

निजी दूरसंचार कंपनियों के शेयरों पर दबाव

दिल्ली उच्च न्यायालय के कल के फैसले की वजह से आज शेयर बाजार में निजी दूरसंचार कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज सुबह 11.30 बजे भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 0.38%, आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) में 0.13%, रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में 1.53%, टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) में 1.03% और टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) में 1.25% की गिरावट है। हालाँकि एमटीएनएल (MTNL) के शेयर में 4.4% की मजबूती है। निफ्टी इस समय 0.45% नीचे है।
कल एक अहम घटनाक्रम में दिल्ली उच्च न्यायालय ने निजी दूरसंचार कंपनियों के खातों की जाँच नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) से कराने की अनुमति दे दी थी। दूरसंचार क्षेत्र के विश्लेषकों का माना है कि सीएजी से खातों की जाँच कराने का यह निर्णय निजी दूरसंचार कंपनियों के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख