शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 176 अंक लुढ़का

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रुख रहा। 

चीन के मैन्युफैक्चरिंग आँकड़ों और अमेरिका में घरों की बिक्री उम्मीद के नीचे की वजह से बाजार पर दबा बना। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 176 अंक यानी 1.07% की गिरावट के साथ 16,197 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)  24 अंक यानी 0.57% की कमजोरी के साथ 4219 पर और एसऐंडपी 500  (S&P 500) सूचकांक 16 अंक यानी 0.89% की गिरावट के साथ 1828 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.42 डॉलर चढ़ कर 92.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,248.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"