शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 8,350 के नीचे फिसला

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स अंत लाल निशान पर ही रहा। सेसेक्स में आज विशेष कर 12.30 के बाद खासी गिरावट दर्ज की गयी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 274.10 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 27,034.50 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 27,264.41 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 27,009.81 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 85.75 अंक या 1.02% की गिरावट के साथ 8,349.35 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,423.65 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,340.95 तक फिसला। आज निफ्टी 8 सत्रों में पहली बार 8,350 के नीचे बंद हुआ है। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 5.12% की मजबूती के साथ 15.7900 पर बंद हुआ। आज एफएमसीजी सपाट, जबकि टेलेकॉम बढ़त के साथ बंद हुआ। आज कुल 1,874 शेयर लाल और 815 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
दूसरी ओर भारतीय बाजार में आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 1.54% और बीएसई स्मॉलकैप 1.27% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 1.65% और निफ्टी स्मॉल 100 1.83% गिर कर बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो भारतीय एयरटेल में 1.31%, एशियन पेंट्स में 0.60%, आईटीसी में 0.59%, बजाज ऑटो में 0.22%, एचडीएफसी में 0.15% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.10% की मामूली बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 6.86%, अदाणी पोर्ट्स में 3.59%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.83%, टाटा स्टील में 2.68%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.34% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.14% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 9 शेयर हरे और 42 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इसके अलावा सेंसेक्स के 6 शेयर हरे और 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"