शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तरों से संभल कर सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार निचले स्तरों से संभल कर सपाट बंद होने में कामयाब रहा।

एक समय करीब 400 अंक टूटने के बावजूद डॉव जोंस हरे निशान में बंद हुआ। वहीं निवेशकों को आज आने वाली मासिक रोजगार रिपोर्ट का इंतेजार है। कल अमेरिकी बाजार में अस्थिर व्यापार वॉल स्ट्रीट को प्रभावित करने में असफल रहने वाले तिमाही परिणामों, फेडरल रिजर्व की नीति योजना पर अनिश्चितता और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव के कारण देखने को मिला।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.17 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 23,930.15 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.74 अंक या 0.18% की मामूली गिरावट के साथ 7,088.15 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.94 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 2,629.73 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.73% की मजबूती के साथ 68.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख