शेयर मंथन में खोजें

नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

पीएसयू बैंक और ऊर्जा शेयरों के शानदार प्रदर्शन से सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

आज दूरसंचार, ऑटो और पावर शेयरों में भी मजबूती आयी, जबकि आईटी, टेक, कैपिटल गुड्स और औद्योगिक शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। बाजार सूचकांकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति सुजुकी जैसै दिग्गजों ने भी सहारा दिया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,336.85 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,491.39 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,533.50 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 157.55 अंक या 0.42% की मजबूती के साथ 37,494.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,278.35 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,296.65 पर खुल कर 41.20 अंक या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 11,319.55 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,328.10
और निचला स्तर 11,261.45 का रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मंझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.55% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.47% ऊपर चढ़ा।
बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 17 शेयरों में मजबूती और 14 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 5.13%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.76%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.75%, ऐक्सिस बैंक में 2.67%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.52% और वेदांत में 2.25% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इन्फोसिस में 1.56%, एचडीएफसी बैंक में 1.41%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.19%, अदाणी पोर्ट्स में 0.90%, एचडीएफसी में 0.80% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.48% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 27 शेयरों में तेजी के साथ 23 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख