शेयर मंथन में खोजें

नवंबर में 5.08% चढ़ा सेंसेक्स, 2012 के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन

नवंबर महीने में सेंसेक्स में 5.08% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी। यह सेंसेक्स का नवंबर में 2012 के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन है।

नवंबर 2012 में सेंसेक्स में 4.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। वहीं 2009 के समान महीने में यह 9.8% और 2014 में 2.99% ऊपर चढ़ा था। जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों के 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसलने और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी 5.5% की मजबूती से बाजार को काफी सहारा मिला। वहीं हाल ही में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख से निवेशकों ने फिर से जोखिम वाली संपत्तियों का रुख किया है।
खबरों के अनुसार मार्च 2018 के बाद मासिक आधार पर पहली बार विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे। विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में (ऋण और इक्विटी) में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।
बाजार में जोरदार तेजी से कई शेयरों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी। गौरतलब है कि नवंबर महीने 8के माइल्स सॉफ्टवेयर ने सर्वाधिक 171.14% का मासिक रिटर्न दिया। वहीं क्वालिटी में 74.33%, लिंडे इंडिया में 55.03%, इन्फिबीम एवेन्यूज में 38.14%, जेट एयरवेज में 37.56%, अदाणी ट्रांसमिशन में 35.88%, बीईएमएल में 28.31%, फोर्ब्स ऐंड कंपनी में 25.42%, टाटा इन्वेस्टमेंट में 24.94%, बंधन बैंक में 22.97%, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में 21.74% और कनसाई नेरोलैक में 21.14% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख