शेयर मंथन में खोजें

नये होटल के शुभारंभ की खबर के बावजूद लेमन ट्री (Lemon Tree) का शेयर कमजोर

लेमन ट्री (Lemon Tree) के शेयर भाव में आज करीब 1.5% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने पुणे में बुधवार को कनॉट रोड पर लेमन ट्री प्रीमियर ब्रांड नाम के तहत एक नये होटल का शुभारंभ किया है। यह शहर में कंपनी का दूसरा होटल है।
लेमन ट्री के नये होटल में 201 कमरों के साथ ही मल्टी कुशन कॉफी शॉप, स्पा, पूल, फिटनेस सेंटर, बैंकेट हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम भी है। इसके साथ ही देश भर के 31 शहरों में लेमन ट्री के 52 होटल हो गये हैं।
मगर सकारात्मक खबर और मजबूत शुरुआत का बाद आज लेमन ट्री का शेयर दबाव में है। बीएसई में लेमन ट्री का शेयर 67.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 69.00 रुपये पर खुल कर सवा 12 बजे के करीब 66.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों 0.90 रुपये या 1.3% की गिरावट के साथ 66.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख