शेयर मंथन में खोजें

चीन और अमेरिका के शानदार विनिर्माण आँकड़ों से वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

बाजार को चीन और अमेरिका के शानदार विनिर्माण आँकड़ों से काफी सहारा मिला। जानकारों के अनुसार दोनों देशों के बेहतर विनिर्माण आँकड़ों से वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर चिंता कम हुई है।
चीन के विनिर्माण क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से मार्च में चार महीनों में पहली बार वृद्धि दर्ज की गयी। मार्च में अमेरिकी विनिर्माण आँकड़े भी उम्मीद से बेहतर रहे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 329.74 अंक या 1.27% की वृद्धि के साथ 26,258.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 99.58 अंक या 1.29% की बढ़ोतरी के साथ 7,828.91 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.79 अंक या 1.16% की मजबूती के साथ 2,867.19 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.06% की हल्की गिरावट के साथ 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख