शेयर मंथन में खोजें

नये होटल के शुभारंभ की खबर से लेमन ट्री (Lemon Tree) में मजबूती

लेमन ट्री (Lemon Tree) के शेयर भाव में आज करीब 1% की मजूबती दिख रही है।

कंपनी ने अलवर (राजस्थान) में 'रेड फॉक्स होटल' नाम के तहत एक नये होटल का शुभारंभ किया है, जो शहर में कंपनी का दूसरा होटल है। 49 कमरों वाले इस होटल में कॉन्फ्रेंस रूम, मल्टी कुशन कॉफी शॉप, बार और फिटनेस सेंटर मौजूद है।
इसके साथ ही देश भर के 33 शहरों में लेमन ट्री के 56 होटल हो गये हैं।
उधर बीएसई में लेमन ट्री का शेयर 72.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 73.70 रुपये पर खुल कर सुबह से मजबूत स्थिति में बरकरार है। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.60 रुपये या 0.82% की बढ़ोतरी के साथ 73.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,823.01 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 90.90 रुपये और निचला स्तर 61.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख