शेयर मंथन में खोजें

नये होटल के शुभारंभ की खबर से लेमन ट्री (Lemon Tree) में मजबूती

लेमन ट्री (Lemon Tree) के शेयर भाव में आज 2% की मजूबती दिख रही है।

खबरों के अनुसार कंपनी ने उदयपुर (राजस्थान) में 'ऑरिका, उदयपुर' नाम से एक नये होटल का शुभारंभ किया है। कंपनी ने यह होटल ऑरिका होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स (Aurika Hotels & Resorts) ब्रांड के तहत शुरू किया है। यह इस ब्रांड के तहत शुरू किया गया कंपनी का पहला होटल है। इस होटल में 139 कमरे हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में लेमन ट्री का शेयर 59.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 62.80 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार के दौरान और पिछले एक महीने में इसका ऊपरी स्तर है।
करीब 10.50 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 2.01% की तेजी के साथ 61.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 4,832.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 90.90 रुपये और निचला स्तर 48.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख