शेयर मंथन में खोजें

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में सपाट शुरुआत

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच गुरुवार को बाजार में सपाट शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स हरे निशान में हैं, जबकि निफ्टी सपाट तथा छोटे-मँझोले शेयर सूचकांकों में हल्का बदलाव है। हॉन्ग-कॉन्ग में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अमेरिका द्वारा पारित कानून पर चीन की नाराजगी से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के प्रभावित होने की संभावना बढ़ गयी। इसका अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38,598.99 के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 38,647.44 पर खुला। 9.25 बजे के करीब सेंसेक्स 66.45 अंकों या 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 38,665.44 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,464.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 11,466.30 पर खुल कर 2.50 अंकों या 0.02% की हल्की कमजोरी के साथ 11,461.50 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में वृद्धि देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप सपाट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.04% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.15% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 23 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 13 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख