शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 156 अंक उछल कर 10,700 के ऊपर हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी रही। इस तरह यह अब लगातार चार दिनों तक बढ़त दर्ज कर चुका है। 

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने शुक्रवार के बंद स्तर 36,021.42 के मुकाबले सोमवार को बढ़त के साथ 36,331.46 पर खुला और दोपहर के बाद ऊपर की ओर 36,661.66 तक उछल गया। कल पूरे दिन सेंसेक्स 36,000 के स्तर के ऊपर बना रहा और अंत में 465.86 अंकों या 1.29% की मजबूती के साथ 36,487.28 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुक्रवार के बंद स्तर 10,607.35 के मुकाबले सोमवार को 156.30 अंकों या 1.47% की तेजी के साथ 10,763.65 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से सोमवार को 40 शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए, जबकि 10 शेयर लाल निशान के साथ। निफ्टी के सोमवार के कारोबार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 7.39%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 6.46% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 5.67% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 1.07% की कमजोरी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने कल के कारोबार में अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर बना लिया। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख