शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 15 अंक बढ़ा, सेंसेक्स (Sensex) 14 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक सपाट बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) अपने गुरुवार के बंद स्तर 38,840.32 के मुकाबले शुक्रवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ 38,865.17 पर खुला। इसके बाद जल्दी ही यह ऊपर की ओर 38,978.52 तक उछल गया, लेकिन जल्दी ही यह लाल निशान में आ गया। इसके बाद दिन में कई बार यह लाल और हरे निशान के बीच झूलता रहा और आखिरकार केवल 14.23 अंकों या 0.04% की तेजी के साथ 38,854.55 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 10 शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी, जबकि 20 शेयरों में गिरावट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 2.30%, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 1.98% और टीसीएस (TCS) में 1.81% की बढ़त रही। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 1.71%, पावर ग्रिड (Power Grid) में 1.52% और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 1.34% की कमजोरी दर्ज की गयी।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 15.20 अंकों या 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी के 21 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 29 शेयरों में नुकसान देखा गया। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख