शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 27 अंक बढ़ा, सेंसेक्स (Sensex) 144 अंक चढ़ा

दोपहर के बाद आयी तेजी की बदौलत नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) शुक्रवार के बंद स्तर 11,642.40 के मुकाबले आज सोमवार को 26.75 अंकों या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 11,669.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 23 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 26 शेयर कमजोरी के साथ। निफ्टी का एक शेयर शुक्रवार के अपने बंद स्तर के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 39,614.07 के मुकाबले आज सुबह बढ़त के साथ 39,880.38 पर खुला। लेकिन अधिक देर तक हरे निशान में नहीं रह पाया। जल्दी ही नीचे की ओर 39,334.92 तक फिसल गया। लेकिन दोपहर बाद आयी तेजी की बदौलत आखिरकार सेंसेक्स 143.51 अंकों या 0.36% की बढ़त के साथ 39,757.58 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 20 शेयरों में मजबूती, जबकि 10 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 8.62% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.49% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 7.10%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 6.25% और एचडीएफसी (HDFC) में 6.24% की मजबूती रही।
आज बीएसई मिडकैप सूचकांक (BSE Midcap Index) में 0.36% की बढ़ोतरी देखी गयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक (BSE Smallcap Index) में 0.71% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख