शेयर मंथन में खोजें

नये शिखर छू कर फिसले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 17 अंक गिरा

मंगलवार को ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने के कारण भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 58,296.91 के मुकाबले मंगलवार को दोपहर बाद ऊपर की ओर 58,553.07 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया सर्वकालिक शिखर है। लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण आखिरकार सेंसेक्स 17.43 अंकों या 0.03% की गिरावट के साथ 58,279.48 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स के 12 शेयरों में तेजी, जबकि 18 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो आज मंगलवार को एचडीएफसी (HDFC) में 2.56% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.81% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,377.80 के मुकाबले मंगलवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 17,436.50 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी आज कारोबार के अंत में 15.70 अंकों या 0.09% की कमजोरी के साथ 17,362.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 19 शेयरों में तेजी, जबकि 31 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख