शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली, सेंसेक्स 981, निफ्टी 320 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। जापान का कोर महंगाई दर 40 साल की ऊंचाई पर आया। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार फिसले डाओ पर 350 अंकों की गिरावट रही, वहीं नैस्डैक करीब 2% टूटकर बंद हुआ।

 निचले स्तर से 450 अंकों के सुधार के बावजूद डाओ कमजोर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में भी 1-1.5% की गिरावट दर्ज की गई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई। करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ एसजीएक्स (SGX) निफ्टी खुला। निक्केई में भी कमजोरी देखी गई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। बाजार में कोरोना के डर के कारण बड़े स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार में लगातार गिरावट का आज चौथा दिन रहा। खास बात यह रही कि निफ्टी में न केवल कारोबार के दौरान 17,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ा। आज के गिरावट में सभी इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। इस हफ्ते में 5 कारोबारी सत्र में से 4 में बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 59,765 का निचला स्तर जबकि 60,547 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,779 का निचला स्तर जबकि 18,050 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,597 का निचला स्तर जबकि 42,226 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.61% या 981 अंक गिर कर 59,845 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 1.77% या 320 अंक गिर कर 17,807 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.75% या 740 अंक गिर कर 42,226 पर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 5.70%, टाटा स्टील 5.02%, टाटा मोटर्स 4.08% और कोल इंडिया 3.44% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डिवीज लैब और टाइटन मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में यूनियन बैंक 11.29%,मझगांव डॉक 11.52%, आईआरएफसी (IRFC) 10.88% और जेके पेपर 10.29% तक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। 4038 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई (CBI) ने केस दर्ज किया। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) 14.66%, कल्याण ज्वैलर्स 12.19%, इरकॉन इंटरनेशनल 11.92% और जीआईसी (GIC) 11.21% तक के भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों में फार्मा शेयर रहे। शिल्पा मेडिकेयर 7.98%, सुवेन फार्मा 2.57% और आरती ड्रग्स 1.78% तक चढ़ कर बंद हुए। लैटेंट व्यू एनालिटिक्स 4.02% तक चढ़ कर बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 23 दिसंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"