शेयर मंथन में खोजें

नरमी में कारोबार की शुरुआत करेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (01 जून) को नरमी में कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 58 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.31% टूट कर 18,606 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (31 मई) को भारतीय शेयर बाजार ने नरमी के साथ खुले और पूरे दिन लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। हालाँकि कारोबार सत्र के दौरान बाजार ने कई बार तेजी के दायरे में पहुँचने के लिए जोर लगाया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। शाम को बाजार आधा फीसदी से कुछ अध‍िक के नुकसान के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 99.45 अंकों की सुस्‍ती आयी और यह 0.53% की गिरावट के साथ 18,534.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 346.89 अंकों की नरमी आयी और यह 0.55% के नुकसान के साथ 62,622.24 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 88.55 अंक या 0.29% की तेजी नजर आ रही है। हॉन्‍ग कॉन्‍ग के हैंग सेंग में भी आज 145.84 अंकों की उछाल है और यह 0.80% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 8.56 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.33% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 17.06 अंकों की तेजी है और यह 0.53% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में बुधवार (31 मई) को कारोबार में प्रमुख बाजार डेढ़ फीसदी तक लुढ़क कर बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 75.93 अंकों की सुस्‍ती आयी और यह 1.02% लुढ़क गया। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.56% की नरमी दिखी और यह 7,098.70 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में भी 1.56% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 244.89 अंक टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (31 मई) को कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में 134.51 अंक फिसल कर 0.41% के नुकसान के साथ 32,908.27 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.63% की बढ़त दर्ज की गयी और यह 81.14 अंक फ‍िसल कर 12,935.29 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 25.69 अंक या 0.61% का नुकसान देखने को मिला और यह 4,179.83 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख