शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में तेजी के साथ सतर्क कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (16 जून) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 54.50 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.22% जोड़ कर 24,804.00 के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले शुक्रवार (13 जून) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी। दोनों सूचकांक लाल निशान में एक फीसदी से ज्‍यादा के नुकसान के साथ खुले थे। हालाँकि आधे दिन का कारोबार होने तक बाजार अधिकांश नुकसान की भरपाई करने में सफल रहे, मगर ये लाल निशान में बने रहे। बाजार पर ईरान-इजरायल संघर्ष का प्रभाव साफतौर से नजर आ रहा था। एनएसई के निफ्टी में 169.60 अंकों की गिरावट आयी और ये 24,718.60 के स्तर पर 0.68% टूट कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 573.38 अंक के नुकसान के साथ 81,118.60 के स्तर पर पहुँच गया और 0.70% की नरमी के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में तेजी नजर आ रही है। जापान के निक्केई में आज 359.14 अंकों की तेजी है और ये 0.94% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 37.60 अंक जोड़ कर 0.16% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 19.93 अंकों की बढ़त है और ये 0.69% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 4.89 अंकों की वृद्ध‍ि है और ये 0.14% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (13 जून) को भी गिरावट देखने को मिली। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 34.29 अंकों की नरमी आयी और ये 0.39% की सुस्‍ती के साथ 8,850.63 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 80.43 अंकों के नुकसान के साथ 7,684.68 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 255.22 अंकों की गिरावट के साथ 23,516.23 के स्तर पर आ गया और 1.09% टूट कर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (13 जून) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 769.83 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.79% के नुकसान के साथ 42,197.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 1.30% या 255.66 अंकों के नुकसान के साथ 19,406.83 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 68.29 अंक या 1.13% टूट कर 5,976.97 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"