नये उच्च स्तर की तरफ बढ़ रहा निफ्टी, अमेरिकी आँकड़ों से बाजार लेगा संकेत : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (26 जुलाई) को निफ्टी में मासिक एफऐंडओ निप्टान के एक दिन बाद तीव्र रिकवरी देखने को मिली और ये 429 अंक (1.7%) की उछाल के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब बंद हुआ।