शेयर मंथन में खोजें

नये कारोबारी साल के पहले दिन बाजार में सकारात्मक शुरुआत

वित्त वर्ष 2018-19 के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

हालाँकि सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती बढ़त में थोड़ी गिरावट भी आयी है। इससे पहले चीन द्वारा अमेरिका के कुछ सामानों पर शुल्क लगाये जाने से एशियाई बाजार भी बढ़त के साथ खुले।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 32,968.68 के बंद भाव की तुलना में आज 33,030.87 पर खुला। 10.10 बजे के करीब यह 53.78 अंक या 0.16% की बढ़त के साथ 33,022.46 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,113.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,151.65 पर खुला औऱ इस वक्त 25.65 अंक या 0.25% की तेजी के साथ 10,139.35 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.35% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.23% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 0.87% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 36 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 22 शेयर हरे निशान में है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख