शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

लार्सन एंड टूब्रो को झारखंड सरकार से सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए मिला ऑर्डर

 इंजीनियरिंग क्षेत्र की जानी मानी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को झारखंड सरकार से ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर झारखंड के दुमका जिले में कल्चरेबल कमांड एरिया (CCA) के लिए मिला है जहां पर 22,283 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई करने के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिद्धेश्वरी नदी से पंप के जरिए पानी निकालना है। इसमें नदी किनारे सर्वे, डिजाइन और बांध निर्माण का काम शामिल है।

 

लार्सन एंड टूब्रो ने शुरू की ग्रीन हाइड्रोजन इकाई

 देश की दिग्गज इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने ग्रीन हाइड्रोजन इकाई शुरू किया है। कंपनी ने यह इकाई गुजरात के हजीरा में शुरू की है।

लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) को मिला 2,715 करोड़ रुपये का अनुबंध

भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एल ऐंड टी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (L&T Hydrocarbon Engineering) के लिए ओएनजीसी (ONGC) से 2,715 करोड़ रुपये का ऑफशोर अनुबंध (offshore contract) हासिल किया है।

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) : इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार की बिक्री को सीसीआई की मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार की बिक्री करने के लिए मंजूरी दे दी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख