शेयर मंथन में खोजें

स्कोडा ऑक्टेविया (Skoda Octavia) जल्द बाजार में पेश

लग्जरी कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) इस सप्ताह वैश्विक बाजार में अपनी नयी कार पेश करने जा रही है।

कंपनी स्कोडा ऑक्टेविया (Skoda Octavia) कार को भारतीय बाजार में लॉरा (Laura) के नाम से उतारेगी। भारत में स्को़डा लॉरा के अगले वर्ष के अंत तक लांच की उम्मीद है। 
स्कोडा ऑक्टेविया को पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उतारा जायेगा। पेट्रोल इंजन में 1.4 लीटर और डीजल ऑप्शन में 1.6 लीटर इंजन की सुविधा होगी। यह कार बाजार में फाईव-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मौजूद होगी। 
कार के इंटीरियर डिजाइनिंग की बात करें तो इसके लुक में काफी बदलाव किया गया है। इसमें नये बंपर्स, हेडलाईट और 17 इंच एलॉय पहिये दिये गये हैं।
कार की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। कार की शुरुआती कीमत इसके मौजूदा मॉडल से थोड़ी सी ज्यादा होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2012)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख