शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : जल्द पेश होगा वेगन आर (Wagon R) का नया मॉडल

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जल्द ही बाजार में अपनी नयी कार लांच करने वाली है।

कंपनी छोटी कारों की श्रेणी में अपनी लोकप्रिय कार वेगन आर (Wagon R) के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने जा रही है। कंपनी वेगन आर के नये मॉडल की टेस्टिंग पूरी कर चुकी है। गौरतलब है कि वेगन आर पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी वेरिएंट में मौजूद होगा। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति वेगन आर को जनवरी के आखिरी सप्ताह तक बाजार में पेश कर सकती है। वेगनआर के जल्द लांच होने वाले मॉडल की बुकिंग कंपनी ने पहले ही शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि नया मॉडल मौजूदा मॉडल से लंबा है और इसकी फ्रंट ग्रिल को चेंज किया गया है। पहले से बड़े फॉग लैंप लगाने के साथ ही रियर लुक में भी बदलाव किया गया है। कंपनी ने इसके इंजन में कोई अपग्रेडेशन नहीं किया है। मारुति ने इंटीरियर में कोई बदलाव किया है या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कार की शुरुआती कीमत के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2013) 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख