शेयर मंथन में खोजें

फोर्ड इंडिया (Ford India) : एसयूवी ईकोस्पोर्ट (Ecosport) कार जल्द होगी लांच

फोर्ड इंडिया (Ford India) जल्द ही अपनी नयी एसयूवी (SUV) कार को बाजार में लांच करने जा रही है। 

कंपनी अपनी नयी कॉम्पैक्ट अर्बन एसयूवी ईकोस्पोर्ट (Ecosport) को स्टाइलिश लुक के साथ आठ रंगों और तीन इंजन में पेश करेगी।
इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में लांच किया जायेगा। हालाँकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा सिर्फ पेट्रोल वर्जन में ही उपलब्ध होगी। कार में वॉयस कंट्रोल कनेक्टिविटी सिस्टम की भी सुविधा है, जिसे कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ मिलकर तैयार किया है। 
कंपनी ने कार की लांच से पहले ग्राहकों को लुभाने के लिए एक प्रोमोशनल कैंपेन भी शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत कंपनी देशभर से 100 उपभोक्ताओं को चुनेगी, जिन्हें कार की लांच से पहले ही एसयूवी ईकोस्पोर्ट को टेस्ट ड्राइव करने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि कंपनी इस साल जून के अंत तक ईकोस्पोर्ट को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालाँकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख