शेयर मंथन में खोजें

स्कोडा (Skoda) : ऑक्टेविया वीआरएस (Octavia vRS) मॉडल होगा लांच

स्कोडा (Skoda) अपने ऑक्टेविया (Octavia) ब्रांड के तहत नये मॉडल को बाजार में उतारने की तैयारी में है।

कंपनी स्कोडा ऑक्टेविया वीआरएस (Skoda Octavia vRS) 2013 मॉडल को 11 जुलाई को यूके में "गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड" (Goodwood Festival of Speed) नाम से आयोजित किये जा रहे मोटरशो में पेश करेगी, जिसके बाद से यह दुनियाभर के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्कोडा ऑक्टेविया वीआरएस कार में 2.0 लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स लगा है।
खबरें है कि इसे डीजल वेरिएंट में भी लांच किया जायेगा। नये मॉडल में काफी बदलाव किये गये हैं, जिसमें स्मोक्ड हैडलैंप्स, नये फ्रंट ग्रिल्स, नये फ्रंट बंपर्स, लॉ प्रोफाईल टायर्स, एलॉय व्हिल्स, नये रियर बंपर्स और दो एग्जॉस्टस के साथ बूट लीड स्पॉएलर आदि शामिल हैं। कार के इंटीरियर को पूरी तरह से काले रंग से तैयार किया गया है।
कार की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख