शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नयी एसएक्स4 (SX4) कार लांच

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सेडान (Sedan) वर्जन में नया मॉडल बाजार में उतारा है।

कंपनी ने मिड साइज सेडान एसएक्स4 (SX4) कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में पेश किया है।
नयी मारुति सुजुकी एसएक्स4 को नये लुक और फीचर्स के साथ उतारा गया है।
इसमें नये फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप्स, टचस्क्रीन ऑडियो नेविगेशन सिस्टम और टर्न इंडिकेटर के साथ इलेक्ट्रोनिक फोल्डेबल ओआरवीएम (ORVM) लगाया गया है।
कार में दो इंजन विकल्पों की भी सुविधा दी गयी है, जिनमें सुपरटर्बो 1.3 लीटर डीजल और 1.6 लीटर वीवीटी पेट्रोल इंजन शामिल हैं। 
कार की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.38 लाख से 8.84 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 8.27 लाख और 9.79 लाख रुपये के बीच रखी गयी है। 
गौरतलब है कि एसएक्स4 को भारत में पहली बार 2007 में लांच किया गया था। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख