शेयर मंथन में खोजें

होंडा (Honda) : भारत में उतारी अपनी पहली डीजल कार

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने सेडान (Sedan) श्रेणी में अपनी पहली डीजल कार भारतीय बाजार में पेश की है। 

होंडा अमेज (Amaze) कार को डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में उतारा गया है। 
होंडा अमेज में 1.5 लीटर का आई-डीटीईसी डीजल इंजन लगा है। डीजल इंजन में सोलेनॉएड ईंधन, इंजेक्टर और उच्च क्षमता का कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। वहीं कार के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का आई-वीटीईसी इंजन लगा है।
होंडा में पाँच-स्पी़ड मैन्यूल गियरबॉक्स के साथ स्टाइलिश ग्रिल, फॉग लैंप्स और नये एलॉय पहिए लगाये गये हैं। इसे चार ट्रिम-लेवल और छह रंगों में पेश किया गया है। कार में ज्यादा स्पेस होने की वजह से यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
होडा अमेज के डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये और पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये रखी गयी है।(शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख