शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : नैनो (Nano) कार नये रूप में उतारी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नैनो (Nano) कार को नये वेरिएंट में पेश किया है। 

कंपनी ने नैनो ट्विस्ट (Nano Twist) को पुरानी नैनो के एलएक्स वर्जन के बजाये एक्सटी वर्जन में उतारा है। नैनो ट्विस्ट में पावर स्टीयरिंग लगा है, जो कि इससे पहले के मॉडलों में नहीं था। इसमें 0.6 लीटर इंजन और 4-स्पीड मैन्यूल ट्रांसमिशन लगा है।

कार में ट्रेंडी फीचर्स, आकर्षक नये रंग और बढ़िया इंटीरियर से तैयार किया गया है। नैनो ट्विस्ट में रिमोट कीलेस एंट्री, ट्विन ग्लव बॉक्स और ब्लूटूथ के साथ फोर-स्पीकर म्युजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिये गये हैं। इसे सफेद, गोल्डन, नारंगी, सिल्वर, नीले रंगों के साथ नये बैंगनी रंग में उतारा गया है। 

इसकी शुरुआती कीमत 2.36 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख