शेयर मंथन में खोजें

बीएमडब्लू एक्स5 (BMW X5) कार भारत में पेश

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू (BMW) ने तीसरी पीढ़ी की नयी स्पोर्टस यूटिलिटी (एसयूवी) कार बाजार में पेश की है।

बीएमडब्लू एक्स5 (BMW X5) कार में 3,000 सीसी डीजल इंजन लगा है। इस कार का उत्पादन चेन्नई स्थित उत्पादन संयंत्र में किया गया है।

बीएमडब्लू ने अपनी नयी कार को बेहतरीन डिजाइन में पेश किया है। इसके साथ ही इसमें 8-स्पीड स्वचालित (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन लगा है। सुरक्षा के लिहाज से कार में आईड्राइव टच कंट्रोलर लगा है, जो आपको एक हाथ से आईड्राइव सिस्टम को सुविधाजनक तरीके से कंट्रोल करने में मदद करता है।

कंपनी के मुताबिक यह कार अपने पुराने वर्जन के मुकाबले लगभग 10 लाख रुपये सस्ती बतायी गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 70.90 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 30 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख