शेयर मंथन में खोजें

नोकिया (Nokia) : आशा 205 (Asha 205), आशा 206 (Asha 206) फोन लांच

नोकिया (Nokia) ने आशा सीरीज (Asha Series) में अपने दो नये हैंडसेट लांच किये हैं।

नोकिया आशा 205 (Asha 205) और आशा 206 (Asha 206) को सिंगल और ड्यूल सिम दोनों वर्जन में उतारा गया है। ये दोनों हैंडसेट नोकिया के ऐसे पहले मोबाइल फोन है। जिसमें नोकिया के एक्सक्लूसिव स्लैम फीचर्स दिये गये हैं।
आशा 205 में 2.4 इंच का वीजीए डिसप्ले लगा है। इसमें फेसबुक बटन की भी सुविधा दी गयी है। जिससे आप सीधे फेसबुक बटन दबाकर इस्तेमाल कर सकते है।
गौरतलब है कि ड्यूल सिम मॉडल ईजीस्वैप (Easyswap) तकनीक पर चलता है। इसमें वीजीए रिजोल्यूशन कैमरा के साथ जीपीआरएस और 2.1 ब्लूटूथ भी लगा है। यह ईबडी चैट और ट्विटर को भी सपोर्ट करता है। नोकिया आशा 205 से यूजर्स आसानी से 40 फ्री ईए गेम्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे सियान, मैजेंटा और संतरी तीन रंगों में उतारा गया है। 
नोकिया 206 में भी 2.4 इंच डिसप्ले लगी हुई है। 1.3 मेगापिक्सल कैमरा के साथ इसमें 10एमबी की इंटर्नल मेमोरी दी गयी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसे सियान, मैजेंटा और पीले रंगों में उतारा गया है। 
इनकी शुरुआती कीमत 4,000 से 9,000 के आसपास रखी गयी है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!