शेयर मंथन में खोजें

जेन मोबाइल (Zen Mobile) का अल्ट्राफोन यू4 (Ultraphone U4) लांच

जेन मोबाइल (Zen Mobile) ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन पेश किया है। 

कंपनी ने अल्ट्राफोन यू4 (Ultraphone U4) को ड्यूल सिम में उतारा है। इसमें 4.3 इंच टीएफटी टच डिसप्ले के साथ 1गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर लगा है। यह एंड्रॉयड 2.3 पर चलता है।

3.2 एमपी कैमरा के साथ इसमें 512एमबी इन-बिल्ट स्टोरेज की सुविधा दी गयी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस 2जी को सपोर्ट करती है।

वाई-फाई 802, ए2डीपी के साथ ब्लूटूथ के साथ इसमें 3.5एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी लगा है।

यह फेसबुक, ट्विट्टर और ओपेरा मिनी ऐप्स के साथ प्रीलॉडिड है।

इसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!