शेयर मंथन में खोजें

लेनोवो (Lenovo) के नये लैपटॉप लांच

लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय बाजार में दो नये लैपटॉप पेश किये हैं।

लेनोवो आईडियापैड वाई500 (Ideapaad Y500) और आईडियापैड जेड500 (Ideapas Z500) लैपटॉप विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। जिनमें तीसरी पीढ़ी का इंटेल कोर प्रोसेसर लगा है। 
लेनोवो आईडियापैड वाई500 में 15.6 इंच की एलईडी डिसप्ले लगी है। इसमें जेबीएल स्पीकर्स और डॉल्बी होम थिएटर वी4 की भी सुविधा है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी के साथ-साथ बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा दी गयी है। इसमें 16जीबी की डीडीआर 3 मेमोरी लगी है। इसकी कीमत 64,290 रुपये रखी गयी है। 
आईडियापैड जेड500 में भी 15.6 इंच की बैकलिट स्क्रीन लगी है। 8जीबी की डीडीआर 3 मेमोरी के साथ ब्लूटूथ और वाई-फाई की सुविधा दी गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 48,990 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!