शेयर मंथन में खोजें

पेन्टा (Penta) का सस्ता टैबलेट लांच

पैंटल टेक्नोलॉजीज (Pantel Technologies) ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट उतारा है। 

7 इंच के पिक्सल डिसप्ले वाले पेन्टा टी-पैड डब्लूएस707सी (Penta T-Pad WS707C) टैबलेट एंड्रॉयड 4.1 पर चलता है।

इसमें 1गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स, ए9 सिंगल-कोर प्रोसेसर,  माली 400जीपीयू और 1जीबी रैम लगी है। यह टैबलेट ड्यूल-विंडोज को सपोर्ट करता है।

इस टैबलेट में 8जीबी की इन-बिल्ट स्टोरेज मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2एमपी रियर कैमरा और 0.3एमपी का फ्रंट फेस कैमरा लगा है।

पेन्टा टैबलेट एवीवन, एछ-264, डीआईवीएक्स (DIVX), एक्सवीआईडी (XVID), आरएम (RM), आरएमवीबी (RMVB), एमकेवी (MKV) जैसे ढेरों फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है।

इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2013)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख