शेयर मंथन में खोजें

ब्लैकबेरी जेड10 (Blackberry Z10) स्मार्टफोन भारत में लांच

कनाडा की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने भारत में नया स्मार्टफोन उतारा है। 

कंपनी के ब्लैकबेरी जेड10 (Blackberry Z10) स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर लगा है। इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
वहीं, एलईडी फ्लैश के साथ 8मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2एमपी एचडी फ्रंट कैमरा के साथ-साथ वाई-फाई, 2जी, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी 2.0 और एनएफसी कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गयी है।
यह स्मार्टफोन तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, पंजाबी, गुजराती और बंगाली जैसी आठ भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। 
ब्लैकबेरी जेड10 को पिछले महीने सबसे पहले यूके, फिर कनाडा, यूएई और अमेरिका में लांच किया गया था।
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 43,490 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!