शेयर मंथन में खोजें

नोकिया (Nokia) : लूमिया 520 (Lumia 520), लूमिया 720 (Lumia 720) स्मार्टफोन जल्द लांच

नोकिया (Nokia) ने लूमिया (Lumia) श्रेणी में दो नये स्मार्टफोन पेश किये हैं। 

कंपनी के नये स्मार्टफोन नोकिया लूमिया 520 (Nokia Lumia 520) और नोकिया लूमिया 720 (Nokia Lumia 720) विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। 
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लूमिया 520 को पाँच रंगों में तैयार किया गया है। इसमें 4 इंच के डिसप्ले के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा, 1 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम की सुविधा दी गयी है, जबकि लुमिया 720 में 4.3 इंच का डिसप्ले, 6.7 मेगापिक्सल कैमरा और 1 गीगाहर्ट्ज ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा है।  
अप्रैल 2013 के दूसरे सप्ताह में यह बाजार में बिक्री के लिए लाया जायेगा।
हालाँकि अभी कंपनी ने इनकी कीमत के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं करायी है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!