शेयर मंथन में खोजें

लेनोवो (Lenovo) का नया टैबलेट जल्द लांच

लेनोवो (Lenovo) जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट उतारने जा रहा है।

लेनोवो के 900 (Lenovo K900) टैबलेट एंड्रॉयड 4.1 पर चलता है। इसमें 5.5 इंच की टचस्क्रीन के साथ इंटेल ड्यूलकोर प्रोसेसर लगा है।

इसमें 2 गीगाहर्ट्ज के साथ 2 जीबी रैम लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट में नये सोनी एक्समोर बीएसआई सेंसेर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इसके 10 मई 2013 को बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत 25,000 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 04 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख