शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग गैलेक्सी नोट 510 (Samsung Galaxy Note 510) टैबलेट भारत में लांच

सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी नोट (Galaxy Note) श्रेणी में नया मॉडल बाजार में पेश किया है।

कंपनी के गैलेक्सी नोट 510 (Galaxy Note 510) में स्टाइलिश पेन के साथ 8 इंच की स्क्रीन लगी हुई है।
यह मिड-साइज टैबलेट पूरी तरह से टैबलेट, नोट, डायरी और ई-बुक का मिला-जुला रूप है। 4.1 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टैबलेट में फ्लिपबोर्ड जैसे कई बेहतरीन ऐप्स प्रीलॉडिड है।
इस टैबलेट में ड्यूल व्यू फीचर की सुविधा भी दी गयी है, जिसकी मदद से यूजर्स दो स्क्रीन पर काम कर सकते हैं। इसमें 3जी सिमकार्ड के साथ 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। 
गैलेक्सी नोट 510 में 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वैड-कोर प्रोसेसर और 1.3एमपी के फ्रंट कैमरा के साथ 5मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है।
टैबलेट में वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, ऑलशेयर कास्ट, 4.0 ब्लूटूथ, 2.0यूएसबी, डिजिटल कम्पास जैसी कई कनेक्टिविटी सुविधाएँ दी है।
गौरतलब है कि भारत में लांचिंग से पहले कंपनी इसे दक्षिण-पश्चिम एशियाई बाजारों में उतार चुकी है। 
इसकी शुरुआती कीमत 31,000 रुपये रखी गयी है। है। (शेयर मंथन, 04 मई 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!