शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) : सबसे सस्ता गैलेक्सी स्मार्टफोन पेश

सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी (Galaxy) श्रेणी में नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। 

सैमसंग गैलेक्सी स्टार (Samsung Galaxy Star) स्मार्टफोन में 3 इंच की क्यूवीजीए टीएफटी एलसीडी डिसप्ले लगा है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स ए5 प्रोसेसर, 512 एमबी रैम है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से, स्मार्टफोन में 2 जी, ड्यूल सिम स्लॉट, वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 आदि की सुविधा दी गयी है। इसमें चैटऑन, गूगल ऐप्स जैसे ऐप्स भी प्रीलॉडिड हैं। 
सैमसंग ने 2 महीने के लिए 250 एमबी के मुफ्त इंटरनेट डेटा के लिए वोडाफोन इंडिया (Vodafone India) के साथ समझौता किया है। इसकी शुरुआती कीमत 5240 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 25 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख