शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) ने नये उत्पाद बाजार में उतारे

सैमसंग (Samsung) ने एंड्रॉयड (Android) और विंडोज 8 (Windows 8) पर चलने वाले कुछ नये उत्पाद बाजार में पेश किये हैं। 

इन उत्पादों में गैलेक्सी एनएक्स (Galaxy NX) कैमरा, एटिव क्यू (Ativ Q) टैबलेट और एटिव टैब3 (Ativ Tab 3) शामिल हैं। 

कंपनी का मानना है कि गैलेक्सी एनएक्स कैमरा दुनिया का पहला 3जी/4जी एलटीई कनेक्टिड कैमरा है। इसमें लैंसों को बदले जाने की भी सुविधा दी गयी है। कैमरा में 20.3 मेगापिक्सल एपीएस-सी सेंसर लगा है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर, 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी दी गयी है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा में 2 जीबी रैम और सात में वाई-फाई और ब्लूटूथ की सुविधा भी दी गयी है।
एटिव 3 विंडोज 8 टैबलेट है। कंपनी ने इसे विश्व का सबसे पतला विंडोज 8 टैबलेट होने का दावा किया है। यह मात्र 8.2 एमएम पतला है। 10.1 इंच की टचस्क्रीन के साथ इसमें एसपेन (SPen) की सुविधा दी गयी है। इसमें इंटेल एटीओएम जेड2760 प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 64 जीबी की हार्ड डिस्क लगी है। इसमें 2.0 यूएसबी पोर्ट, माइक्रो एचडीएमआई स्लॉट भी दिया गया है। 
एटिव क्यू टैबलेट भी विंडोज 8 पर चलता है। विंडोज 8 के साथ साथ यह गूगल के एंड्रॉयड 4.2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी चल सकता है। इसमें 13.1 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन के साथ एचडी स्क्रीन भी लगी है। साथ में इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, इंटेल एचडी ग्राफिक्स 4400, 4जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी भी लगाया गया है। (शेयर मंथन, 21 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!