शेयर मंथन में खोजें

माइक्रोमैक्स (Micromax) : कैनवास 4 (Canvas 4) स्मार्टफोन बाजार में पेश

माइक्रोमैक्स (Micromax) ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन उतारा है। 

माइक्रोमैक्स कैनवास 4 (Mictomax Canvas 4) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन लगी है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वैड-कोर प्रोसेसर के साथ, 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी, 13 एमपी का रियर कैमरा, 5 एमपी का फ्रंट कैमरा के साथ 1 जीबी रैम है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

स्मार्टफोन में "ब्लो-टू-अनब्लॉक" तकनीक की सुविधा भी दी गयी है। सुरक्षा के लिहाज से स्मार्टफोन में सिक्योरिटी फीचर्स दिये गये हैं, जिसमें एंटी-थेफ्ट ट्रैकर, बैक-अप और एंटी-वायरस शामिल हैं।
स्मार्टफोन से एक ही समय में कई वीडियो देखे जा सकते हैं। साथ ही वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी की भी सुविधा भी दी गयी है।
इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख