शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) : गैलेक्सी टैब 3 (Galaxy Tab 3) बाजार में उतारा

सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में अपना बहुतप्रतीक्षित गैलेक्सी टैब 3 (Galaxy Tab 3) पेश कर दिया है।

गैलेक्सी टैबलेट 3 को बाजार में दो वेरिएंट वॉयस ऐंड डेटा (Voice & Data) और वाई-फाई (Wifi) में उतारा गया है। इसमें 8 इंच का डब्लूएक्सजीए डिसप्ले लगा है। यह एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम, 5 एमपी रियर कैमरा, 1.9 एमपी फ्रंट कैमरा और 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा टैबलेट में सैमसंग हब, चैटऑन, एस ट्रांसलेटर, एस ट्रैवल, पॉप अप वीडियो और वॉचऑन जैसे कई एप्प प्रीलॉडिड है। इसकी शुरुआती कीमत 17,745 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख