शेयर मंथन में खोजें

लेनोवो (Lenovo) : नये टैबलेट बाजार में पेश

लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय बाजार में नये एंड्रॉयड टैबलेट पेश किये हैं।  

कंपनी ने ए1000 (A1000), ए3000 (A3000) और एस6000 (S6000) टैबलेट बाजार में उतारे हैं। 

कंपनी का ए1000 टैबलेट 7.0 इंच डिसप्ले के साथ एंड्रॉयड 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम, 0.3 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 4जीबी की इंटर्नल मेमोरी स्टोरेज मेमोरी लगी है।  टैबलेट में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो तकनीक की सुविधा दी गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है।
लेनोवो ए3000 टैबलेट में 7 इंच का डिसप्ले लगा है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के साथ 1जीबी रैम, 4जीबी इंटर्नल मेमोरी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा है। इसकी शुरुआती कीमत 16,000 रुपये रखी गयी है।
लेनोवो एस6000 टैबलेट 10.1 इंच के आईपीएस डिसप्ले के साथ 4.2 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वैड-कोर प्रोसेसर, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 27,000 रुपये रखी गयी है।
कंपनी का ए1000 टैबलेट बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि लेनोवो ए3000 टैबलेट इस महीने के अंत तक उपलब्ध होगा। वहीं, एस6000 टैबलेट को भारतीय बाजार में सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उतारा जायेगा। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!